पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 13 हजार शौचालय का निर्माण 24 घंटे में कराएं शुरू : डीसी

13 हजार शौचालय का निर्माण 24 घंटे में कराएं शुरू : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते डीसी राजीव कुमार।

लातेहार | उपायुक्त राजीव कुमार ने गुरुवार को परिसदन भवन के सभागार में बैठक कर स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की। इसमें उन्होंने कहा कि 31 मई तक जिले को मिले शौचालय निर्माण के लक्ष्य को पूरा करें। बताया गया कि जिले में 26 हजार शौचालय निर्माण कराया जाना है। इसमें 13 हजार से अधिक शौचालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उपायुक्त ने शेष बचे 13 हजार शौचालय निर्माण कार्य को 24 घंटे के अंदर कार्य आरंभ कराने, सभी बीपीएम के खाते में शौचालय निर्माण के लिए पैसे हस्तांतरित करने, पेयजल स्वच्छता विभाग एवं जेएसएलपीएस के कर्मियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने, शौचालय निर्माण के बाद ग्रामीणों को शौचालय उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीसी अनिल कुमार सिंह, पेयजल स्वच्छता विभाग के ईई रंजीत कुमार ठाकुर, जेएसएलपीएस के डीपीएम सचिन साहू, प्रशांत शाहदेव, राहुल सिंह, हरेंद्र कुमार समेत कई बीपीएम मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...