लातेहार | राजकीय कन्या मध्य विद्यालय डुरुआ स्टेशन में बुधवार को आमसभा कर सरस्वती वाहिनी माता समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से मो. अजमुल खान को अध्यक्ष, नाजमीन खातून को संयोजिका एवं वार्ड नंबर छह की पार्षद रूबी देवी को उप संयोजिका चुना गया। जबकि वार्ड नंबर पांच की पार्षद प्रमीला देवी, रिंकू देवी, संजू देवी, मंजुल अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, मजीदन बीबी को सदस्य बनाया गया है। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ठाकुर उपस्थित थे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदधारियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराया। सभी ने इमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने की बात कही। मौके पर नईम खान, सत्यनारायण प्रसाद, मो. इस्माइल, कयूम खान समेत अन्य लोग उपस्थित थे।