पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर दिया जोर

उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर दिया जोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में विकास योजनाओं को गति देने के लिए गुरुवार को एलडब्ल्यूई की बैठक हुई। इसमें उपायुक्त राजीव कुमार ने उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में पुल-पुलिया, सड़क समेत अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसपी प्रशांत आनंद ने तिसिया गांव में पुल निर्माण नहीं होने से पुलिसिया अभियान चलाने में आ रही परेशानी से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए तिसिया में पुल निर्माण कराने के निर्देश दिए। एसपी को संवेदक को पूरी सुरक्षा देने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी प्रशांत आनंद, डीडीसी अनिल कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक संजय कुमार भगत, डीआईओ दीपक कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...