पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिलाध्यक्ष की अपील, मिशन 2019 के लिए अभी से जुट जाएं झामुमो कार्यकर्ता

जिलाध्यक्ष की अपील, मिशन 2019 के लिए अभी से जुट जाएं झामुमो कार्यकर्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झामुमो जिला समिति की बैठक स्थानीय बजरंग होटल में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष शाहदेव ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 के लिए अभी से ही लग जाने को कहा है। उन्होंने घर-घर जाकर शिबू सोरेन एवं युवा नेता हेमंत सोरेन का संदेश पहुंचाने का निर्देश सभी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहने की नसीहत दी है। पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रखंड सचिव का चुनाव प्रखंडों में बैठक करने के बाद करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसमें हेरहंज के लिए टीपू कुमार सिन्हा, बारियातू के लिए विजय उरांव, बालूमाथ के लिए मो. शमशेर खां, चंदवा के लिए परमेश्वर गंझू, लातेहार के लिए बिलासी टोप्पनो, मनिका के लिए अरूण दूबे, बरवाडीह के लिए लाल मोती नाथ शाहदेव, गारू के लिए इंद्रदेव उरांव, महुआडांड़ के लिए पप्पन खान एवं लातेहार नगर के लिए रवींद्र नाथ गंझू को मनोनीत किया गया है। सभी प्रखंड प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि 15 दिनों के अंदर प्रखंड का चुनाव कर जिला समिति को अपना रिपोर्ट सौंप देंगे। बैठक में जिला समिति के विस्तार के लिए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शाहदेव, सचिव मो. इश्तयाक खान, उपाध्यक्ष इंद्रदेव उरांव, परमेश्वर गंझू, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल के अलावा केंद्रीय समिति सदस्य अरूण दूबे, टीपू सिन्हा, मो. शमशेर खान, बिलासी टोप्पो एवं विजय उरांव को जिम्मेवारी दी गई। मौके पर रामवृक्ष गंझू, विनोद टोप्पो, अनिल मनोहर, उमा सिंह, अर्चना कुमारी, प्रतिमा सिंह, मो. सरफराज, मो. सद्दाम हुसैन, समुद्र उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे।

लातेहार में बैठक करते झामुमो कार्यकर्ता

खबरें और भी हैं...