पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कूप देने के नाम पर पंसे और बीपीओ ने लिए पैसे

कूप देने के नाम पर पंसे और बीपीओ ने लिए पैसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्त राजीव कुमार ने समाहरणालय परिसर में शुक्रवारीय जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें मनिका प्रखंड के माइल गांव से आए राजेंद्र उरांव ने मनरेगा के तहत कूप निर्माण करवाने के एवज में पंचायत सेवक, बीपीआे, रोजगार सेवक व जेई पर अवैध पैसा लेने का आरोप लगाया। साथ ही कूप निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी पैसे का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। इसपर उपायुक्त ने डीडीसी को अविलंब जांच मामले की जांच करने, दोषी पाएं जाने पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा राजेंद्र उरांव के कूप निर्माण की राशि का भुगतान कराने के निर्देश दिए।

शहर के बानपुर मोहल्ला से आई स्व. शिवमंगल ठाकुर की प|ी सरिता कुंवर ने उपायुक्त को आवेदन देकर बताया कि एक माह पूर्व मेरे पति की हत्या कर दी गई। जिसके कारण हमारे परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसपर उपायुक्त ने गंभीरता दिखाते हुए सरिता को जीवन यापन करने के लिए सरकारी मदद देने का भरोसा दिलाया। मनिका के गोविंद पासवान ने बालू घाट के लिए जमा किए गए राशि को दिलाने की मांग की। गोविंद ने बताया कि वर्ष, 2015 में खनन विभाग द्वारा बालू घाट नीलामी की गई थी। जिसे 25 लाख रुपए पर नीलामी की गई। मेरे द्वारा 12 लाख 50 हजार रुपया जमा किया गया।

बाद में वन प्रमंडल पदाधिकारी ने उसे वन क्षेत्र घोषित कर दिया, जिसके कारण बालू घाट की बंदोबस्ती नहीं हो सकी। विभाग द्वारा मेरे पैसे को वापस किया जा रहा है। उपायुक्त ने मामले की जांच के बाद पदाधिकारियों को खनन विभाग से पैसे वापस दिलाने के निर्देश दिए। बालूमाथ प्रखंड के मुरपा गांव के ग्रामीणों ने गांव में बैंक खोलने को लेकर आवेदन दिया। इसपर उपायुक्त ने एलडीएम इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावे भी कई लोगों ने उपायुक्त को आवेदन देकर अपनी समस्याएं बताई। जिसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को मामले पर अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर एसी एनए बागे, डीएसई मसूदी टुडु व जिला जन शिकायत कोषांग की अमीना मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...