ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर जिला ग्रामीण विकास विभाग, लातेहार के अधीन महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम अंतर्गत तकनीकी सहायक के 17, लेखा सहायक छह एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के आठ पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थिंयों का साक्षात्कार लिया गया।
उपायुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के दौरान कमेटी के सदस्यों ने अभ्यर्थियों से पद से संबंधित विषय के प्रश्न पूछे। मौके पर डीडीसी अनिल कुमार सिंह, अपर समाहर्ता नेलसम एयोन बागे, डीआरडीए निदेशक संजय कुमार भगत, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग के ईई सुनील कुमार जायसवाल व राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य जितेंद्र नारायण मौजूद थे।