लातेहार | जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार द्वारा मंडल कारा लातेहार में शुक्रवार को महिला के अधिकारों के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. दीपशिखा ने महिला कैदियों को पौष्टिक आहार की विस्तृत जानकारी दी। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीलिशा कुमारी ने मंडल कारा लातेहार के महिला कैदियों को जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मौके पर प्राधिकार की सचिव अर्चना कुमारी, विचाराधीन महिला कैदी समेत प्राधिकार के कर्मी उपस्थित थे।