लातेहार | राष्ट्रीय कृषि प्रबंधन संस्थान (मैनेज) हैदराबाद एवं समिति झारखंड रांची के तत्वावधान में सोमवार को कृषि विभाग के सभागार में आत्मा लातेहार द्वारा एक वर्षीय पाठ्यक्रम के अंतर्गत जिले के 40 खाद बीज विक्रेताओं को 48 सप्ताह की पूरी पढ़ाई एवं प्रैक्टिकल क्लास के बाद वार्षिक परीक्षा ली गई। परीक्षा में नेशनल कंसल्टेंट कोटेश्वर राव हैदराबाद, जिला कृषि पदाधिकारी मार्शल खलखो, प्रवीण सिंह, प्रदेश कॉर्डिनेटर प्रमोद कुमार, कृृषि वैज्ञानिक चियांकी मुनीश कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आत्मा निदेशक सत्यवती झा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल 2017 से खाद-बीज विक्रेताओं को प्रत्येक सप्ताह क्लास लिया जा रहा था। परीक्षा में सफल होने के बाद इन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा।