लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी ने पूरे जिले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय ने की। सभी कांग्रेसियों ने स्व. गांधी के चित्र पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मौके पर पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी जी के सपनों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मनिका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुनेश्वर उरांव ने कहा कि स्व. गांधी ने युवाओं को जो सम्मान दिया है, वह युवा पीढ़ी नहीं भूल सकता। लातेहर जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी की देन है कि देश 21वीं सदी की ओर बढ़ रहा है। संचार क्रांति उनकी ही देन है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश विकास के पथ पर बढ़ रहा है। लातेहार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आफताब आलम व साजन कुमार ने कहा कि उनके विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। युवा वर्ग उन्हें कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने 18 वर्ष में मतदान का अधिकार दिया है।
मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंभू यादव, उपेंद्र पासवान, महेन्द्र प्रसाद, रामदेव उरांव, एनामुल हक, सत्यनारायण सिंह, बीरबल उरांव, टिंकू बाबू, अमितेश तिवारी, आजाद अंसारी, नागेंद्र उरांव, चंद्रदेव उरांव व निलेश कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं, बरवाडीह कांग्रेस कमेटी ने प्रखंड कार्यालय में स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राजू ने कहा कि राजीव गांधी मात्र 40 साल की उम्र में भारत के प्रधानमंत्री बने। 80 प्रतिशत सीटें जीतकर लोकसभा चुनाव की सबसे बड़ी जीत हासिल की। देश में कंप्यूटर शिक्षा की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजीव गांधी ने भारतीय प्रशासन के आधुनिकीकरण में बहुमूल्य योगदान दिया। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने कहा कि भारत में कंप्यूटर की शुरुआत करने का श्रेय राजीव गांधी को जाता है। उन्होंने इंदिरा गांधी के समाजवादी राजनीति से हटकर अलग दिशा में देश का नेतृत्व किया। उन्होंने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सुधार किया और आर्थिक एवं वैज्ञानिक सहयोग का विस्तार किया। 1986 में राजीव गांधी ने भारत में उच्च शिक्षा कार्यक्रमों के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए एक राष्ट्रीय शिक्षा नीति की घोषणा की।
मौके पर गोपाल चंद्रवंशी, पंकज गुप्ता, आशीष, चुन्नू बाबा, रंजीत कुमार, अशोक सिंह, श्रीराम, काजमी अनवर, सुबोध पाल, आशिक अंसारी, दीपक कुमार, योगेंद्र प्रसाद, शैलेंद्र, प्रभाकर कुमार, राहुल गुप्ता, बड़ा बाबू, रिंकू खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं, मनिका प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।