पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएच किनारे नाली बनाने की अनुमति के लिए लिखा पत्र

एनएच किनारे नाली बनाने की अनुमति के लिए लिखा पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्त राजीव कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की की पहल पर झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग सचिव को पत्र लिखकर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर बाईपास चौक, थाना चौक होते हुए रतन लाल पेट्रोल पंप से भारुका पेट्रोल पंप तक एनएच-75 के दोनों किनारे पर नाली निर्माण, सड़क मरम्मति व सुंदरीकरण कराने की योजना को स्वीकृति देने की मांग की है। सचिव को लिखे पत्र में उपायुक्त ने कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पड़नेवाला एनएच अति महत्वपूर्ण पथ है। इस पथ से अंतरराज्यीय छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश व बिहार राज्यों के वाहनों के आवागमन के अलावे पलामू व गढ़वा जिलावासियों के लिए भी यह मुख्य मार्ग है। उक्त पथ के दोनों किनारे प्रोवर वे में नाली एवं स्लैब निर्माण नहीं होने से जल जमाव की स्थिति बनी रहती है। इससे पथ की भी क्षति होती रहती है। पथों का अतिक्रमण होने से यह संकीर्ण हो गया है। इसके कारण जान-माल की क्षति के साथ-साथ विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है। पथ के दोनों किनारों एवं निवास करनेवाले आमलोगों को प्रदूषण का भी सामना करना पड़ता है। उपायुक्त ने सचिव से एनएच की आवश्यक मरम्मति कराने, दोनों किनारों पर नाली निर्माण कराने तथा पथ के दोनों किनारे फ्लैंक में चकर टाइल्स लगवाने के कार्य की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...