पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएलवी क्षेत्र में जाकर फैलाएं जागरूकता : पीडीजे

पीएलवी क्षेत्र में जाकर फैलाएं जागरूकता : पीडीजे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | नालसा नई दिल्ली के निर्देश पर झालसा के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार द्वारा में पूर्व से कार्यरत पारा लीगल वॉलेंटियर्स के लिए तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। यह कार्यक्रम 14 मई से प्रारंभ हुआ था। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय ने पारा लीगल वोलेंटियरों को प्रशिक्षण शिविर में दिए गए निर्देशों का पालन करने तथा अपने क्षेत्रों में जाकर जागरुकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव अर्चना कुमारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से जो जानकारी पारा लीगल वोलेंटियर्स को दी गई है, उसे क्षेत्र में जाकर लोगों को बताकर जागरूक करें तथा समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को हरसंभव मदद देकर उन्हें लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि पारा लीगल वोलेंटियर्स का दायित्व आज के वर्तमान समय में काफी महत्वपूर्ण हो गया है। वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

खबरें और भी हैं...