शिवपुरी मोहल्ला का जर्जर पथ बनवाने की मांग
लातेहार | शहरी क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला में रंजन सोनी के घर से उमेश भारतेंदु के घर तक बने पीसीसी पथ पूरी तरह जर्जर हो गया है। इसे देखनेवाला कोई नहीं है। इसके अलावा सप्लाई वाटर के लिए पाइप लगानेवाला संवेदक भी कुछ माह पूर्व सड़क खोदकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर छोड़ दिया गया है, जिससे मोहल्लेवासियों समेत राहगीरों की परेशानियां बढ़ गई हैं। आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने नपं विभाग से अविलंब सड़क निर्माण कराने की मांग की है।