झामुमो की नवगठित जिला कमेटी की बैठक कल
लातेहार | झामुमो की नवगठित जिला कमेटी की बैठक 18 मई को स्थानीय एक होटल में होगी। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में झामुमो की जिला कमेटी का विस्तार, पदाधिकारियों की नियुक्ति, प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति एवं प्रखंड कमेटी के विस्तार पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बैठक में पूर्व जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, प्रखंड अध्यक्षों व पंचायत अध्यक्षों से उपस्थित रहने की अपील की है।