315 जोड़ों का विवाह और 4 का कराया जाएगा निकाह
लटेरी| अक्षय तृतीया के मौके पर बुधवार को 319 जोड़े एक साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे । चार जोड़ों का मुस्लिम रीति से निकाह पढ़ा जाएगा तथा 315 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति से संपन्न कराया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एके मांझी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लटेरी निर्देशक शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कुल 323 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ था जिनमें से 4 को परीक्षण के दौरान निरस्त कर दिया गया है। वर्तमान में 319 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा ।