कार्यक्रम... बाबा साहब के आदर्श आज भी प्रासंगिक
लटेरी| मंगलवार 17 अप्रैल को शासकीय महाविद्यालय लटेरी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों और सेवा कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही। उनके आदर्शों को आज भी प्रासंगिक बताया। उनसे जुड़े महिला मजदूर, बाल श्रम जैसे तमाम आंदोलनों पर प्रकाश डाला गया। छात्रों ने महाविद्यालय प्रबंधन को बाबा साहब अम्बेडकर का छायाचित्र भेंट किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर केएल सोलंकी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुमार आदिवासी, महाविद्यालय की अध्यक्ष पिंकी शर्मा, राजेश भास्कर, प्रियंका राजपूत , प्रियंका नामदेव ,अमित भास्कर , वीरेंद्र अहिरवार , विनोद अहिरवार, घनश्याम अहिरवार, सुनील बौद्ध, चंदन अहिरवार, धर्मेंद्र अहिरवार आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।