रेस्ट हाउस में अंबेडकर की जयंती मनाई
लटेरी| नगर में भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन रेस्ट हाउस में किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उनके द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए महिला मजदूर , बाल श्रम जैसे तमाम आंदोलन पर प्रकाश डाला गया। सभी सभाजनों से उनके दिखाए मार्ग पर चलने की बात भी कही । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जंडेल सिंह जादोन , एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुमार आदिवासी , महिला ब्लॉक अध्यक्ष गीता देवी अहिरवार ,लल्लीराम जाटव शामिल थे।