लटेरी के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में ग्राम
लटेरी के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में ग्राम ऊलाखेड़ा से आए वधु पक्ष को दोपहर 1 बजे धूप से बचने के लिए शौचालय में शरण लेना पड़ी। रिश्तेदारों ने भी शौचालय में फर्श बिछाकर अपना डेरा डाल लिया था। इस संबंध में जब वधु किरण के पिता कंवरलाल से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि हमारा पंजीयन क्रमांक 96 है। हम ग्राम ऊलाखेड़ी से आए हैं। हमारी लड़की की विवाह वेदी जिस स्थान पर है वहां पंडाल की व्यवस्था नहीं की गई है। लड़की कुछ दिन पहले बीमार थी। धूप बर्दाश्त नहीं कर सकती थी। इसलिए मजबूर होकर हमें शौचालय में बैठाना पड़ा है। लटेरी में लगभग 270 जोड़ों की व्यवस्था पंडाल के नीचे तथा 55 से 60 जोड़ों की व्यवस्था 42 डिग्री तापमान में खुले आसमान में की गई थी।