पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिवेदना निवारण शिविर में एरियर भुगतान संबंधी सबसे ज्यादा शिकायतें

परिवेदना निवारण शिविर में एरियर भुगतान संबंधी सबसे ज्यादा शिकायतें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभा कक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण विकास खंड शिक्षा अधिकारी सीवी तिवारी के निर्देशन में किया गया। समस्या निवारण के लिए परिवेदना निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में समस्याओं के निराकरण के लिए पंजीयन काउंटर के अतिरिक्त 13 अलग-अलग संकुल केंद्रों के काउंटर बनाए गए थे। कुल 50 शिकायतें पंजीकृत की गई। जिसमें शिविर के दौरान 7 प्रकरणों का निराकरण किया गया। अन्य शेष प्रकरणों में से विकास खंड स्तर पर 6 प्रकरण तथा जिला स्तर पर 37 प्रकरण निराकरण के लिए भेजे गए। शिकायतों में मुख्यतः छठवें वेतनमान के एरियर्स भुगतान, क्रमोन्नति का लाभ प्रदान करने, न्यू पेंशन स्कीम कटोत्रा आदि के प्रकरण प्राप्त हुए। शिविर में विकास खंड शिक्षा अधिकारी के अतिरिक्त विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं संकुल प्राचार्य उपस्थित थे। अध्यापकों के छठवें वेतनमान के एरियर्स भुगतान में हो रहे विलंब के संबंध में जब विकास खंड शिक्षा अधिकारी सीवी तिवारी से भास्कर संवाददाता की चर्चा हुई तो उन्होंने बताया कि इस कार्यालय द्वारा अध्यापकों की सेवा पुस्तिका जिला पंचायत में अनुमोदन हेतु लेखा परीक्षक के पास भेजी गई थी। जिसमें सेवा पुस्तिका जमा नहीं की गई।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों- शिक्षकों के लिए आयोजित परिवेदना निवारण शिविर में सात शिकायतों का निराकरण किया गया।

खबरें और भी हैं...