जनवरी माह में तो व्यापारी गण व नगर के युवाओं ने मिलकर अपने अपने प्रतिष्ठानों के सामने बैनर टॉग कर विरोध प्रदर्शन किया था इन बैनरों पर लिया था कि पहले रोड़ फिर वोट। जो हमारा रोड़ बनाएगा वही हमारा वोट पाएगा आदि। इसके बाद अभी कुछ दिन पूर्व 9 मई को पुनः कलेक्टर विदिशा को ज्ञापन सोपा गया था।
ज्ञापन में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और शासकीय महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रभात जोशी ने मांग की थी की आम आदमी की समस्या को ध्यान में रखकर लटेरी के मुख्य बाजार मार्ग का निर्माण शीघ्र कराया जाए।ताकि लोगों को उड़ती धूल व गड्ढों से मुक्ति मिल सके । साथ ही ज्ञापन में इस बात का भी उल्लेख किया गया था कि यदि 20 मई तक रोड़ का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो लटेरी जय स्तंभ चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में श्री जोशी ने भास्कर संवाददाता को बताया कि, उनकी मांग पर अभी तक प्रशासन ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है अतः अब वह सोमवार 21 मई से चौराहे पर धरना प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक की मांग मान नहीं ली जाती।