लटेरी| भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में विकास यात्रा निकाली जा रही है। इसी तारतम्य में भाजपा मंडल लटेरी द्वारा 21 मई से लटेरी के गांव उनारसी कला से विकास यात्रा प्रारंभ की जा रही है। विकास यात्रा के मंडल प्रभारी भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह बघेल ने बताया कि विकास यात्रा 21 मई से प्रारंभ होकर 1 जून तक चलेगी। 3 जून को लटेरी में लटेरी मंडल की विकास यात्रा का समापन होगा। विकास यात्रा में लटेरी क्षेत्र के संपूर्ण गांवों का भ्रमण किया जाएगा। भाजपा की विकास यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष भारत सिंह राजपूत ,जिला उपाध्यक्ष राममोहन शर्मा ,भैरो सिंह जादौन जनपद अध्यक्ष माखन सिंह यादव, किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्राण सिंह रघुवंशी ,जिला पंचायत सदस्य माखन सिंह जी जादौन, रामगुलाम राजोरिया ,धरम सिंह बघेल, दिनेश शर्मा ,राजेश यादव ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को आह्वान किया कि बड़ी संख्या में विकास यात्रा में सहभागी बन कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।