चक्काजाम के दौरान किसान नेता और एसडीएम में हुई बहस
मौत के बाद मंडी परिसर के पास मौजूद किसानों के साथ किसान नेता सुरेंद्र रघुवंशी ने चक्काजाम कर दिया था। श्री रघुवंशी का कहना था कि 4 दिन से फसल की तौल का इंतजार में परेशान हो रहे किसान मूलचंद की सदमे से मौत हुई है। इस प्रदर्शन दौरान किसान नेता सुरेंद्र रघुवंशी और एसडीएम लटेरी के बीच जमकर बहस तक हुई। किसान नेता ने प्रदर्शन के दौरान मृतक किसान के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।