जीजा ने दी 100 डायल पर सूचना, पुलिस भी पहुंची
जीजा ने दी 100 डायल पर सूचना, पुलिस भी पहुंची
मृतक के जीजा ने शुक्रवार सुबह 4 बजे डायल 100 पर मोबाइल नंबर 94256-74695 से कॉल कर उसके साले द्वारा आत्महत्या करने की बात कहने की सूचना दी। इसके बाद भोपाल से चले प्वाइंट के बाद गुना जिले की एफआरवी नंबर 8 थाना जामनेर से डायल 100 मौके पर पहुंची। एफआरवी के आरक्षक राजे मेहरा ने बताया कि हम मौके पर पहुंचे तो परिजन मृतक को लेकर अपने गांव जा चुके थे। जिस नंबर से कॉल आया था, हमने उस पर कॉल करके सूचना दे दी थी और वापस लौट आए थे। लटेरी थाना प्रभारी सुदामा प्रसाद शुक्ला का कहना है कि यहां किसी ने शिकायत नहीं की है। इसलिए पीएम भी नहीं कराया गया।