पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • मंडपरी महादेवजी के मेले में उमड़े लोग, बच्चों ने डोलर, चकरी में झूलने का लुत्फ लिया

मंडपरी महादेवजी के मेले में उमड़े लोग, बच्चों ने डोलर, चकरी में झूलने का लुत्फ लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लावासरदारगढ़ | उप तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को लगे एक दिवसीय मंडपरी महादेव मेले में सवेरे से ही मेले में आस-पास के ग्रामीणों के आने का क्रम शुरु हो गया। मेले में युवतियों ने जहां शृंगार सामग्री की खरीदारी की तो महिलाओं ने मेले से मटकियां, बर्तन अौर घरेलू सामग्री की खरीदारी की। बच्चों ने डोलर, चकरी में झूलने का आनंद लिया तो युवक-युवतियों ने हवाई झूले का आनंद लिया। राहुल व राजेश प्रजापत महाराणी ने मेलार्थियों के लिए शीतल पेयजल की निशुल्क व्यवस्था की। इससे पूर्व मंगलवार सवेरे हिंगलाज माता जी और पार्वती माताजी की प्रतिमाओं पर विशेष वागा चढ़ाया और शिव मंदिर, हनुमान मंदिर एवं मेन गेट पर ध्वजाएं चढ़ाई।

खबरें और भी हैं...