लावासरदारगढ़ | ओलनाखेडा पंचायत के रावा का खेड़ा में नालियों के अभाव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी बीच रास्ते में फैल जाता है, इससे गंदगी फैल जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत की ओर से गांव में सड़क तो बनवा दी, लेकिन सड़क के दोनों तरफ नालियां नहीं होने से घरों से निकलने वाला पानी बीच रास्ते में फैल जाता है। इससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने गांव में नाली बनवाने की मांग की।