नवोदय प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर
बलौदाबाजार| कक्षा छठवीं चयन परीक्षा-2018 के अंतर्गत 43 परीक्षा केन्द्रों में 19504 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 21 अप्रैल 2018 को आयोजित होने वाली चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र वेबसाइट एवं निकट के लोक सेवा केंद्र से डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में संपर्क किया जा सकता है।