पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रमाण पत्र व प्रतीक चिह्न देकर मेधावियों का सम्मान

प्रमाण-पत्र व प्रतीक चिह्न देकर मेधावियों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम कोलिहा में आयोजित छत्तीसगढ़ परगिया कुर्मी क्षत्रिय समाज लवनराज के वार्षिक सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज की प्रतिभा का प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया। इस अवसर पर समाज द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के काम हर समाज को करना चाहिए। प्रतिभा के सम्मान से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती है। समाज का यह छोटा सा प्रयास समाज को आगे बढ़ाने में मिल का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने समाज की मांग पर लवन में कन्या छात्रावास बनाने के लिए 5 लाख रुपए, ग्राम के तालाब के पास बोर और गौरव पथ निर्माण, ग्राम में रामायण मंच के सामने 200 मीटर सीसी रोड निर्माण की घोषणा की। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले ग्राम जुड़ा के सुवा नृत्य दल, कोलिहा की युवा जनकल्याण समिति और नवदुर्गा महिला स्व सहायता समूह को स्वेच्छानुदान मद से 3-3 हजार रुपए स्वीकृत करने की भी घोषणा की। समारोह को अशोक कुमार वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य महेश कश्यप, समाज के संरक्षक रघुराम वर्मा, अध्यक्ष गिरवर प्रसाद वर्मा ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में जपं अध्यक्ष सुलोचना यादव, उपायुक्त स्काउट एंड गाइड अजय राव, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, संयोजक जिला स्वच्छता मिशन इंद्रदेव वर्मा, एल्डरमैन सहदेव जोशी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

समारोह

परगिया कुर्मी क्षत्रिय समाज लवनराज के वार्षिक अधिवेशन में विस अध्यक्ष ने कन्या छात्रावास बनाने के लिए 5 लाख दिए

कोलिहा में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में मेधावियों को सम्मानित करते विस अध्यक्ष।

हर घर में नारी सम्मान करने अपील की

विधानसभा अध्यक्ष ने छत्रपति शिवाजी और सरदार बल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र के समक्ष दीप जलाकर वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा जरूरी है। भारत में मातृ शक्ति का सम्मान किया जाता है। यहां आयोजित सम्मेलन से यह संदेश घर-घर जाए कि हर घर में नारी का सम्मान होगा। उन्होंने ने समाज के गौरव डॉ. खूबचंद बघेल, बृजलाल वर्मा, पुरुषोत्तम लाल कौशिक, चंदूलाल चंद्राकर और रमेश बैस का स्मरण करते हुए कहा कि इन सभी ने प्रदेश का नाम आगे बढ़ने का काम किया है।

खबरें और भी हैं...