परशुराम जयंती... झांकी निकाल नगर भ्रमण
लवन| सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जयंती के मौके पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर के जय महामाया मंदिर से लेकर पूरे नगर में निकाली गई। इस दौरान भगवान परशु राम के जयकारे लगाए गए। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां लोगों का आकर्षण बनी रहीं। रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया।