प्राथमिक स्कूल खैंदा में आयोजित बैठक में मौजूद शाला विकास समिति के सदस्य।
लवन| प्राथमिक शाला खैंदा में पूर्व में गठित शाला विकास समिति को भंग कर पंचायत प्रतिनिधियों एवं पालकों के बीच सर्व सम्मति से नया शाला प्रबंधन विकास समिति का गठन किया गया। बैठक के अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष व्यास नारायण निर्मलकर ने की। इसके बाद पूर्व में गठित समिति भंग कर उपस्थित लोगों के बीच से ही शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
अध्यक्ष बेदराम वर्मा और उपाध्यक्ष रामबाई वर्मा को नियुक्त किया गया। जबकि समिति में नवनियुक्त सदस्यों में धर्मिन बाई मधुकर, निर्मला देवी साहू, लीलावती मिर्झा, राम बाई वर्मा, करुणा देवी वर्मा, गणेशी बाई, रमशीला वर्मा, चंद्रमणि वर्मा, त्रिभुवन प्रसाद साहू, पुरुषोत्तम कोसले, कुमार सेन, हुपेंद्र कुमार वर्मा, शुकुल निषाद, महेंद्र कुमार घृतलहरे, भागवत प्रसाद चंद्राकर चुने गए है। नवनियुक्त तथा पुराने सदस्यों का महेंद्र कुमार घृतलहरे ने स्वागत किया।
बैठक के बाद संस्था प्रमुख भागवत प्रसाद चंद्राकर ने बताया कि नई गठित समिति व पूर्व में गठित समिति के साथ आगामी जून 2018 तक कार्य करेगी तथा नई समिति जुलाई से कार्यशील होगी। इस दौरान ग्रामीणों के अलावा रामप्रकाश डडसेना, प्रिया प्रसाद वर्मा, अजय कुमार साहू, बद्री प्रसाद वर्मा, कृपाल कोसले, रमशीला वर्मा, गिरजा ध्रुव, भगऊराम निषाद, सुखदेव रजक, अंतराम वर्मा आदि उपस्थित थे।