स्वच्छता रैली... लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया
लवन| ग्राम कोरदा में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सरपंच महेश ध्रुव व पंच बैजनाथ वर्मा के नेतृत्व में सभी गली-मोहल्लों की सफाई की और लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक कर रविवार को रैली निकाली। सरपंच ने बताया कि स्व सहायता समूह की महिलाएं सप्ताह में दो दिन रविवार व मंगलवार को सुबह एकजुट होकर सफाई करने में जुट जाती है। इस स्वच्छता अभियान में गंगा बाई कुर्रे, पंच बैजनाथ वर्मा सहित अन्य पंचो व समूह की महिलाओं में अध्यक्ष महेश्वरी यादव, सचिव दुरपति ध्रुव, चंदा बाई वर्मा, प्रेमलता वर्मा, उर्मिला बाई वर्मा, आदि का सहयोग रहा।