पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपं कार्यालय के पीछे बनेगा हेलीपैड, व्यवस्था का लिया जायजा

नपं कार्यालय के पीछे बनेगा हेलीपैड, व्यवस्था का लिया जायजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आगमन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने स्थल निरीक्षण कर जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री विकास यात्रा के दौरान 30 मई को सुबह 10 बजे नगर आएंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इसी के मद्देनजर गौरीशंकर ने 20 मई को 2 घंटे तक स्थल का निरीक्षण कर जायजा लेकर हेलीपैड नपं कार्यालय भवन के पीछे बनाने के निर्देश दिए। वहीं सभा स्थल नगर के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में बनाया जा रहा है, जहां सभा मंच में लोगों को आने-जाने का मार्ग व बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग के लिए चारों दिशा में अलग-अलग पार्किंग स्थल का चयन किया गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जनकराम पाठक, एसपी आरएन दाश, जिपं सीईओ एस जयवर्धन, एएसपी विमल बैस, एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, जनपद सीओ किरण कुमार कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र टिकरिया,डॉ अजय राव, जिला उपाध्यक्ष संजय बाजपेई, नायब तहसीलदार शंकरलाल सिन्हा, चौकी प्रभारी मनोज प्रजापति, नपं सीएमओ टीआर चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

लवन. विकास यात्रा के पहले पार्किंग की व्यवस्था का जायजा लेते विस अध्यक्ष।

खबरें और भी हैं...