पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 मिनट पहले कॉलेज से ड्यूटी कर निकला, रोडवेज ने कुचला

15 मिनट पहले कॉलेज से ड्यूटी कर निकला, रोडवेज ने कुचला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़/सीकर|लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके में सालासर तिराहे पर मंगलवार शाम को हरियाणा रोडवेज बस में चढ़ते समय सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मी की गिर जाने से माैत हो गई। पुलिस ने शव को सीकर के एसके कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने रोडवेज बस काे थाने में जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार जाजोद निवासी रतनलाल भार्गव (58) अपने गांव जाने के लिए सालासर तिराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे सीकर से सालासर की ओर जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस में गांव जाने के लिए चढ़ने लगे तो अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। वे सड़क पर गिर गए और बस के पिछले टायर के नीचे दब गए। उनकी चीख सुनकर लोगों ने बस को रुकवा लिया। बस में बैठी सवारियां भी उतर कर नीचे आ गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर अवस्था में सीएचसी में पहुंचाया, जहां से सीकर रैफर कर दिया। सीकर अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

तोदी कॉलेज में सहायक लेब तकनीशियन था रतनलाल

पूर्व में रतनलाल राजस्थान रोडवेज के सीकर डिपो का कर्मचारी थे। विभागीय कार्रवाई के दौरान पांच साल पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। वर्तमान में वे स्थानीय सेठ बीडी तोदी कॉलेज में लैब सहायक के रूप में कार्यरत थे। तोदी कॉलेज प्राचार्य डॉ. नगेन्द्र सिंह नाथावत ने बताया कि रतनलाल हादसे के 15 मिनट पहले ही कॉलेज से ड्यूटी कर गांव जाने के लिए निकला था, तभी तिराहे पर हादसा हो गया।

आज है परिवार में शादी : मृतक के परिवार में बुधवार को लड़की की शादी है। स्थानीय व्यापारी दूलीचंद भार्गव ने बताया कि धोद से बारात आने वाली है। हादसे की सूचना के बाद परिजन एवं रिश्तेदार स्तब्ध हैं।

खबरें और भी हैं...