महिलाओं से परशुराम जयंती की शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान
महिलाओं से परशुराम जयंती की शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान
लक्ष्मणगढ़| राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष सरस्वती गौड़ मंगलवार को लक्ष्मणगढ़ पहुंची। महिला प्रकोष्ठ की सचिव अर्चना पुरोहित ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सरस्वती गौड़ के साथ संभाग प्रभारी जया शर्मा के अलावा अन्य प्रदेश पदाधिकारी महिलाएं भी थी। गौड़ ने बुधवार को भगवान परशुराम जयंती महोत्सव व शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर भी विचार विमर्श किया एवं दिशा निर्देश देते हुए अधिकाधिक संख्या में महिलाओं को शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष व सरदारशहर विधायक पं. भंवरलाल शर्मा का जन्मदिवस भी मनाया गया। महिला प्रकोष्ठ की ओर से बाल मुस्कान अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी के बच्चों को खिलौने व उपहार बांटे गए। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की स्थानीय अध्यक्ष भीष्मा भातरा, इंदु शर्मा, सरिता शर्मा, उमा हरितवाल, पूजा नारनोलिया, गीता जोशी, भारती सुरोलिया, सीमा दाधीच, ममता पारीक, करुणा व्यास आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।