पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांस्टेबल की पत्नी को टेबलेट खिलाकर मारने का प्रयास

कांस्टेबल की पत्नी को टेबलेट खिलाकर मारने का प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| अरावली विहार थाना पुलिस ने एक महिला के पर्चा बयान पर जेठ व जेठानी के खिलाफ मारपीट करने एवं जबरन दवा की टेबलेट खिलाकर मारने के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला का पति अरावली विहार थाने में ही कांस्टेबल है। पुलिस ने बताया कि शहर के मालवीय नगर निवासी 23 वर्षीया मनीषा प|ी कमलेश यादव 13 अप्रैल को सामान्य अस्पताल में अचेत अवस्था में भर्ती कराई गई थी। मनीषा मूल रूप से लक्ष्मणगढ़ के खोहरा गांव की है। शनिवार को उसके बयान दर्ज किए गए। इसमें मनीषा ने बताया कि उसका पति कमलेश किसी मामले की जांच में सरकारी ड्यूटी पर छत्तीसगढ़ गया हुआ है। घर में वह और उसका दो वर्षीय बच्चा था। 13 अप्रैल को उसका जेठ घनश्याम व जेठानी उषा उसके घर आए। दोनों ने उससे गाली गलौच व मारपीट की। जेठानी ने उसका सिर दीवार में दे मारा। मनीषा ने अपनी बहन व पति कमलेश को उनके सामने ही मोबाइल पर यह बात बताई, तो जेठ-जेठानी मोबाइल फोन छीन लिया। जेठानी ने उसे पकड़ लिया और जेठ ने एक टेबलेट उसके मुंह में डाल दी। जेठानी ने उसके मुंह में लोटे से पानी डाल दिया। मनीषा ने जेठ-जेठानी से अपना मोबाइल छीनकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मनीषा ने बताया कि उसके बहन-बहनोई ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

खबरें और भी हैं...