सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने जाने पर बासनी में डोटासरा का अभिनंदन
लक्ष्मणगढ़| बैरास बासनी ग्राम में रविवार को ग्रामवासियों की ओर से विधायक गोविंद सिंह डोटासरा का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। आयोजन समिति के मनोज ढाका ने बताया कि विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने जाने पर आयोजित अभिनंदन समारोह में ग्रामीणों की ओर से भागीरथ ढाका, बालसिंह पीपली, मुकेश गठाला, नत्थूसिंह ढूकिया, राजकुमार ढाका, बिजेन्द्र रूहेला, सुरेन्द्र रूहेला, समदर सिंह, नेमीचंद नायक, रिछपाल, रामावतार, सोहन राव, महेन्द्र शेखावत, अर्जुन सैनी, ओमप्रकाश माहिच, शीशपाल, रंगलाल गोविंद ढाका, मुकंदाराम ढूकिया आदि ने विधायक का अभिनंदन किया। विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर बैरास से बासनी प्याऊ तक दो किमी सड़क के लिए आठ लाख रुपए, गांव के पुस्तकालय के लिए एक लाख रुपए तथा एक पानी की टंकी व ट्यूबवैल के लिए राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर सरपंच महेश ढेवा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश कस्वां, डूडवा सरपंच भागीरथ मूंड, महावीर मातवा, सरपंच कुलदीप बाटड़, उपप्रधान मुकेश वर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुरड़ाराम धाभाई, राजेन्द्र ढाका आदि बतौर अतिथि मंचस्थ रहे।