घाट गांव में जोगी समाज की बैठक कल
लक्ष्मणगढ़ | घाट गांव में जोगी समाज की बैठक 15 अप्रैल को होगी। इसमें समाज सुधार पर चर्चा की जाएगी। मीडिया प्रभारी मनोज कुमार योगी ने बताया कि अखिल भारतीय शैव जोगी नाथ विकास संघ के तत्वावधान में चलाए जा रहे गांव-गांव जोगी समाज अभियान के तहत रविवार को बैठक का आयोजन समाज अध्यक्ष प्रमोद जोगी की अध्यक्षता किया जा रहा है। इसमें समाज सुधार को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।