पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 अप्रैल को होने वाली 9वीं व 11वीं की परीक्षा अब 25 को

18 अप्रैल को होने वाली 9वीं व 11वीं की परीक्षा अब 25 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
18 अप्रैल को होने वाली 9वीं व 11वीं की परीक्षा अब 25 को

सीकर | राज्य सरकार की ओर से 18 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर 9वीं व 11वीं की 18 अप्रैल को होने वाली परीक्षा अब 25 अप्रैल होगी। यह जानकारी समान परीक्षा के संयोजक पुरुषोत्तम सैनी ने दी। वहीं शेखावाटी विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुनेश कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल को विवि की परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी।

बेटी बचाअो, बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमाेचन किया

सीकर | भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की मीटिंग हुई। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पोस्टर व बाल विवाह रोकथाम का संदेश लिखी हुई पतंगों का विमोचन किया। मुख्य वक्ता प्रकल्प प्रभारी मीना आसोपा व भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री मुकेश चेलावत थे। सीकर से संयोजक अनिता शर्मा, सह संयोजक शारदा काबरा ने बैठक में भाग लिया।

रोडवेज वर्कर्स यूनियन सीटू का धरना समाप्त

सीकर | रोडवेज वर्कर्स यूनियन सीटू द्वारा केंद्रीय बस स्टैंड गेट पर चल रहे धरने को पांचवे दिन समाप्त कर दिया गया। सीटू के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल भामू ऐटक के प्रदेश सचिव प्रभुदयाल बाजिया शाखा सचिव चंदसिंह भूखर गोरूराम काजला सीटू शाखा सचिव सहित अन्य लोगाें ने कहा कि पांच दिवसीय धरना चेतावनी के रूप में दिया गया है। अगर मांगें नहीं मानी तो जयपुर में प्रदेश स्तरीय रैली निकालेंगे।

विधिक चेतना शिविर में दी कानूनों की जानकारी

सीकर | एस स्पोकन इंस्टीट्यूट में जिला प्राधिकरण द्वारा विधिक चेतना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एडवोकेट बजरंग सिंह शेखावत, एडवोकेट मोहम्मद रफीक गौड़, पीएलवी आेम प्रकाश पुरोहित, राहुल शेखावत, प्रियंका सैनी ने कानूनों की जानकारी दी।

बैसाखी के पर्व पर किए सुखमणि साहब के पाठ

सीकर | पोलोग्राउंड स्थित श्री कल्याण गुरुनानक गुरुद्वारे में बैसाखी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर ग्रंथी अजय सिंह ने सुखमणि साहब के पाठ किए। इस अवसर पर सोमनाथ त्रिहन, गुरुदास अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

खाना बनाते युवक झुलसा

सीकर | घर में खाना बना रहे एक युवक पर गर्म तेल गिरने से वह झुलस गया। युवक को एसके अस्पताल में भर्ती कराया है। पणिहारवास निवासी शीशराम घर में सब्जी बना रहा था। चूल्हे से सब्जी से भरे बर्तन को उतार रहा था। बर्तन छूटने से गर्म तेल चेहरे, हाथ और बदन पर गिर गया।

एक दिन में 25 के बजाय 40 क्विंटल तक होगी खरीद

सीकर | चना-सरसों की समर्थन मूल्य खरीद में प्रतिदिन प्रति किसान खरीद का आंकड़ा 25 क्विंटल से बढ़ाकर 40 क्विंटल कर दिया गया है। इस संबंध में राजफैड ने संशोधित गाइड लाइन जारी कर दी है। लक्ष्मणगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति मैनेजर डा. प्रदीप कुमार ने यह जानकारी दी।

गोविंद सैनी बने ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

सीकर | कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष गोविंद सैनी को बनाया गया है। गोविंद की नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण तंवर ने की है।

खबरें और भी हैं...