आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर आरएएस का मकान सीज
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सीकर की टीम ने शनिवार को आरएएस अरुण प्रकाश शर्मा के रिद्धी-सिद्धि स्थित मकान को सील कर दिया। पुलिस निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि जयपुर एसीबी मुख्यालय में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज हुआ है। मुख्यालय से उनके निवास की जांच के लिए मैसेज आया। इसके बाद एसीबी सीकर की टीम ने लक्ष्मणगढ़ के रिद्धी सिद्धि स्थित आवास पर पहुंची। एसीबी टीम को वहां दो मजदूर मिले। उनसे कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद आरएएस अधिकारी अरुण प्रकाश शर्मा के आवास को सीज कर दिया। उनके आने के बाद ही आवास की तलाशी ली जाएगी।
एसीबी द्वारा सीज किया गया आरएएस शर्मा का मकान।