पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर कैंप में स्टूडेंट्स जूड़ो कराटे व सेल्फ डिफेंस के गुर सीखेंगे

समर कैंप में स्टूडेंट्स जूड़ो कराटे व सेल्फ डिफेंस के गुर सीखेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर कैंप में स्टूडेंट्स जूड़ो कराटे व सेल्फ डिफेंस के गुर सीखेंगे



सीकर | शहर के राधाकिशनपुरा की सेंट पाल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल में बच्चों की अभिरुचियों को निखारकर उन्हें पारंगत बनाने के लिए एक महीने का समर कैंप चल रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रकाश सी ने बताया कि 15 मई से शुरू हुए समर कैंप में ग्रीष्मावकाश के दौरान डांसिंग, वाद्य यंत्रों को बजाना, स्कैटिंग, जूडो कराटे, सेल्फ डिफेंस व स्पोकन इंग्लिश समेत अन्य विधाओं में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समर कैंप में प्रधानाचार्य प्रकाश सी व उपप्रधानाचार्य एलआर धानियां ने गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

डाॅ. हर्षिता सचदेवा का हुआ राज विवि में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर चयन

सीकर | प्रिंस कॉलेज पालवास रोड सीकर के एडवाइजरी बोर्ड की सदस्य रही डाॅ. हर्षिता सचदेवा का राजस्थान यूनिवर्सिटी के रसायन शास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। इससे पहले वे मोदी यूनिवर्सिटी लक्ष्मणगढ़ में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर कार्यरत रही हैं। वर्तमान में लायंस क्लब सीकर क्राउन में उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। डाॅ. हर्षिता के पति डाॅ. महेश सचदेवा एसके राजकीय अस्पताल सीकर में चिकित्सक हैं। एसोसिएट प्रोफेसर बनने पर लायंस क्लब सीकर क्राउन सदस्यों में खुशी का माहौल है।

खबरें और भी हैं...