राजगढ़ | माचाड़ी स्थित नागेश्वर धाम पर मंगलवार को बूथ प्रबंधन की होने वाली बैठक की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने विचार रखे व चर्चा की। मंडल महामंत्री राहुल दीक्षित ने बताया कि राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बैठक नगेश्वरधाम पर मंगलवार शाम 4 बजे होगी। उन्होंने बताया कि बूथ प्रबंधन सप्ताह के तहत इस बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुल्कराज बीका के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुनीता मीणा, मंडलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।