पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहन से बोला भाई ससुरालवाले शराब पिला मारपीट कर रहे हैं, गाड़ी लेकर आओ, थोड़ी देर में फांसी लगाने की खबर

बहन से बोला भाई-ससुरालवाले शराब पिला मारपीट कर रहे हैं, गाड़ी लेकर आओ, थोड़ी देर में फांसी लगाने की खबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव खुड़ी में ससुराल आए सीकर के 25 वर्षीय युवक ने रविवार रात फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने थाने में ससुरालपक्ष के खिलाफ उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप दिए जाने का मामला दर्ज करवाया। कटराथल (सीकर) निवासी धर्मपाल ढाढी ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र आरिफ रविवार को प|ी व लड़के के साथ ससुराल गांव खुड़ी गया था। रात को उसके पुत्र ने उन्हें फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। देर रात सूचना मिली कि उसके पुत्र ने फांसी लगा ली। पुलिस ने सालासर के राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के पिता धर्मपाल ने बताया कि उसने वर्ष 2013 में अपने पुत्र व पुत्री की शादी अदले-बदले में की थी। उसके पुत्र की शादी पुत्री की ननद के साथ हुई थी। शादी के बाद से पुत्रवधु व उनके बीच अनबन सी ही चल रही थी।

मृतक आरीफ

सालासर. राजकीय अस्पताल के बाहर विलाप करते हुए।

भास्कर न्यूज | सालासर

गांव खुड़ी में ससुराल आए सीकर के 25 वर्षीय युवक ने रविवार रात फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने थाने में ससुरालपक्ष के खिलाफ उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप दिए जाने का मामला दर्ज करवाया। कटराथल (सीकर) निवासी धर्मपाल ढाढी ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र आरिफ रविवार को प|ी व लड़के के साथ ससुराल गांव खुड़ी गया था। रात को उसके पुत्र ने उन्हें फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। देर रात सूचना मिली कि उसके पुत्र ने फांसी लगा ली। पुलिस ने सालासर के राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के पिता धर्मपाल ने बताया कि उसने वर्ष 2013 में अपने पुत्र व पुत्री की शादी अदले-बदले में की थी। उसके पुत्र की शादी पुत्री की ननद के साथ हुई थी। शादी के बाद से पुत्रवधु व उनके बीच अनबन सी ही चल रही थी।

ससुराल पक्ष ने कहा दामाद ने शराब पी और फांसी लगा ली

ससुराल पक्ष के लोगों के अनुसार उनकी पुत्री ने बताया कि कटराथल ससुराल से आते समय आरिफ ने लक्ष्मणगढ़ के पास शराब पी थी। सालासर में अपने रिश्तेदार के घर शाम को रुके और वहां से खुड़ी शाम करीब 7.30 बजे पहुंचे। रात को आरिफ ने शराब पी और देर रात गांव के बाहर बाड़े में बने मकान के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद वे उसकी तलाश में गए, तो वह फांसी के फंदे पर मृत अवस्था में झूलता हुआ मिला। इस पर उन्होंने सूचना पुलिस व आरिफ के परिजनों को इसकी सूचना दी।

खबरें और भी हैं...