तीन पंचायतों को 5-5 व जिप को 25 लाख का पुरस्कार
समारोह में पुरस्कार लेती जिला प्रमुख और सीईओ।
भास्कर संवाददाता | सीकर
सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बुधवार को जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह में जिला परिषद और जिले की तीन पंचायतों को पुरस्कृत किया गया। जिला परिषद को 25 लाख रुपए का इनाम मिला। तीनों पंचायतों को 5-5 लाख रुपए के चेक सौंपे। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा जयपुर में आयोजित समारोह में जिला प्रमुख अपर्णा रोलन और सीईओ सुखवीरसिंह चौधरी ने पुरस्कार ग्रहण किया।
दांतारामगढ़ पंस की ग्राम पंचायत रलावता, लक्ष्मणगढ़ की कुमास जागीर और पिपराली की पिपराली ग्राम पंचायत सरपंचों को भी पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि भेंट की। समारोह में तीनों पंचायत समितियों के विकास अधिकारी भी शामिल हुए। यह पुरस्कार 2016-17 में सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन करने पर दिया गया है।