लक्ष्मणगढ़ में सूने नोहरों में आग लगी, एक घंटे की मशक्कत से काबू पाया
लक्ष्मणगढ़ | बुधवार रात साढ़े नौ बजे स्टेशन रोड स्थित दो विवाह भवनों के सामने सूने पड़े दो नोहरों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। विवाह भवनों में शादी में शामिल सैकड़ों लोगों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के अनुसार स्थानीय नामदेव भवन में शादी समारोह के दौरान छोड़े गए पटाखों की पतंगों से भवन से सटे व एक सामने स्थित नोहरे में आग लग गई। नोहरे में उगी सूखी घास की वजह से आग विकराल हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने दोनों भवनों से मंगवाए गए टैंकरो के जरिए एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंची।