लक्ष्मणगढ़| कस्बे में 19 मार्च 2018 को बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में एक लाख रुपए बदलवाने गए एक ग्राहक की जेब से पचास हजार रुपए पार करने वाले आरोपी कन्हैया (21) पुत्र चमक्या उर्फ चंद्रमुखी बावरिया निवासी गोकुल नगर, कच्ची बस्ती, रणजीत नगर, भरतपुर को गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां पर न्यायालय ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि कस्बा स्थित देव ई-मित्र का संचालक विश्राम गुर्जर अपने ई-मित्र के एक लाख रुपए के नोट बदलवाने के लिए बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में पहुंचा। वहां पर रुपए बदलवाने के लिए लाइन में खड़ा हुआ। उसी दौरान एक अज्ञात युवक आया और विश्राम गुर्जर की पेंट की जेब में रखे हुई 500 के नोटों की गड्डी रकम 50 हजार रुपए निकाल लिए।
आरोपी कन्हैया