पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन विधेयक की प्रतियां जलाई

वेतन विधेयक की प्रतियां जलाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेतन विधेयक की प्रतियां जलाई



सीकर | दीनदयाल वाहिनी के राज्यस्तरीय आह्वान पर सीकर की वाहिनी ने जाट बाजार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री वेतन संशोधन-2017 की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। नगर अध्यक्ष हरिशंकर बगड़िया ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा चिन्हित राजनेताओं के बंगलों को खाली करवाकर जनता के पैसों का दुरुपयोग रोका जाए। इस मौके पर अंगद तिवाड़ी, उमेश पारीक, मदन शर्मा, गोविंद डोलिया, राजेंद्र शर्मा, मुकेश सोनी, अंकुर बहड़ उपस्थित थे।

5 परियोजना पर्यवेक्षकों की हुई बदली

सीकर | महिला बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को पर्यवेक्षकों का स्थानांतरण व पदस्थापन किया गया। इसमें खंडेला परियोजना के भगवती सैन को जयपुर के सांगानेर परियोजना में लगाया गया है। इसके अलावा दांतारामगढ़ की शशि विभा को नागौर के मकराना ग्रामीण, लक्ष्मणगढ़ की विमला योगी को चूरू के सरदारशहर, सीकर शहर न्यू की उम्मेद कंवर सैन को सीकर शहर प्रथम व सीकर शहर प्रथम की पुष्पा मीणा को सीकर शहर न्यू परियोजना में लगाया गया है।

लाइसेंस के लिए लगाया एक और इंस्पेक्टर

सीकर | परिवहन विभाग में चल रही लाइसेंस की पेंडेंसी और लोगों की परेशानी को देखते हुए फील्ड से एक इंस्पेक्टर को सीकर मुख्यालय में पेंडेंसी खत्म करने के लिए लगाया गया है। दैनिक भास्कर ने शुक्रवार को लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। उसके बाद आरटीओ ने आदेश जारी कर इंस्पेक्टर सुमित चौधरी को लाइसेंस जारी करने के लिए सहायक के तौर पर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह के साथ लगाया है।

शिक्षकों का आरोप, शिविर में अव्यवस्था

सीकर | राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत जिला सीकर ने संगरिया हनुमानगढ़ में चल रहे द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में दूषित खाने व अपर्याप्त व्यवस्थाओं को लेकर संगठन ने अाक्रोश प्रकट किया। जिला मंत्री नागरमल गढ़वाल ने बताया कि शिविरों में शिक्षकों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं की गई तो संगठन द्वारा प्रशिक्षण शिविरों का बहिष्कार किया जाएगा।

कॉलेज की प्रायोगिक परीक्षा आज से

सीकर | विश्व भारती पीजी कॉलेज में शनिवार व रविवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के बीएससी तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों की गणित विषय की प्रायोगिक परीक्षा सुबह नौ बजे से होगी। शनिवार को बैच नंबर 43067 से 43069, 43072 से 43074 तथा 43077 से 43076 और रविवार को को बैच नंबर 43070 से 43071, 43075 से 43076 तथा 43080 से 43081 नंबर बैच की प्रायोगिक परीक्षा होगी। प्रायोगिक परीक्षा प्रभारी शक्तिसिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को गणित की फाइल भी लानी है।

20 दिन से पेयजल सप्लाई, प्रदर्शन किया

सीकर | मोहल्ला कुरैशियान में 20 दिनों से पानी की किल्लत के चलते लोगों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। गुलाब नबी ने बताया कि कई दिनों से घरों में पानी नहीं आ रहा है। सजाउद्दीन ने बताया कि हर तीसरे दिन स्थानीय लोगों को पैसे देकर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। सिटी एईएन लक्ष्मणराज ने बताया कि इस संबंध में कार्य किया जा रहा है। जल्द ही समस्या काे दूर करा देंगे।

पानी बचाने के लिए मिट्‌टी से धोएंगे बर्तन

सीकर | सांवली रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में 20 मई से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा। सामाजिक समरसता के तहत शहर की बस्तियों से शिविर में खाना आएगा। संघ के नगर प्रचार प्रमुख प्रशांत शर्मा ने बताया कि शिक्षा वर्ग 20 दिन की अवधि का पूर्ण आवासीय होता है। स्वयंसेवक पानी बचाने कि लिए मिट्‌टी के बर्तनों को साफ करने के लिए भी मिट्‌टी का ही उपयोग करेंगे।

जिला अध्यक्ष बने मेवाराम

सीकर | जनतावादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कमेटी अध्यक्ष ने मेवाराम को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

डोरवाल बने तहसील अध्यक्ष

सीकर | वीर तेजा सेना की जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें धर्मेंद्र डोरवाल को सीकर तहसील अध्यक्ष, ओमप्रकाश देवंदा को श्रीमाधोपुर तहसील अध्यक्ष व सुरेश कुड़ी जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।

गार्डों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग

सीकर | पंचायत समिति धोद के अटल सेवा केंद्रों पर अप्रैल 2013 में सुरक्षा गार्डों के रूप में लगाया गया था। कर्मचारियों ने चार सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम धोद को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में न्यूनतम वेतन एवं एनजीओ पद्धति हटाकर सीधी भर्ती होने की बात कही है।

पुलिस नकल भर्ती में शामिल युवक को एसओजी ने किया गिरफ्तार

सीकर | ऑनलाइन पुलिस नकल भर्ती में शामिल एक युवक को जयपुर से आई एसओजी की टीम गिरफ्तार कर ले गई। जानकारी के अनुसार पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल कराने में सुभाष निवासी किशनपुरा ग्राम पंचायत का नाम सामने आया। इसके बाद एसओजी की टीम जयपुर से सीकर आई तथा स्थानीय पुलिस की मदद से युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसओजी की टीम उसे अपने साथ जयपुर ले गई। सुभाष सैकंड ईयर का छात्र है। गौरतलब है कि पुलिस की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा हुई गई थी। उसमें बड़े स्तर पर जयपुर में नकल गिरोह सक्रिय हुआ था। उसके बाद परीक्षा रद्‌द कर दी गई थी। मामले की जांच एसओजी कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि एसओजी ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...