पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों ने की प्रशासन से विद्यालय भवन का निर्माण पूरा कराने की मांग

ग्रामीणों ने की प्रशासन से विद्यालय भवन का निर्माण पूरा कराने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत खेड़ा मंगल सिंह के झोपड़ी (चौकीदारबास) के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन को बनाने के लिए पूरे पैसे स्वीकृत होने के दो वर्ष बाद निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त। इस बात को लेकर रविवार को स्थानीय विद्यालय भवन पर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए लक्ष्मणगढ़ एसडीएम तथा विकास अधिकारी को सोमवार को ज्ञापन देने की रणनीति बनाई। ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय भवन के निर्माण को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। इस अवसर पर पप्पूराम मीना, मुकेश मीना, हुकमसिंह मीना, खुशीराम, नन्नूराम, साहबसिंह मीना, हरसीराम, सुखराम, कैलाश मीना, शिवराम, जीतेंद्र, मुकेश, जगदीश, प्रभुदयाल, अर्जनलाल मीना आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...