पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जाट छात्रावास लक्ष्मणगढ़ की नवीन कार्यकारिणी ने किया पदभार ग्रहण

जाट छात्रावास लक्ष्मणगढ़ की नवीन कार्यकारिणी ने किया पदभार ग्रहण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री जाट छात्रावास लक्ष्मणगढ़ की नवीन कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। जाट छात्रावास के सचिव कमल भादवा ने बताया कि रविवार को अध्यक्ष डॉक्टर जलसिंह चौधरी की अध्यक्षता में आमसभा की बैठक हुई।

इसमें पूर्व कार्यकारिणी के अध्यक्ष मुरारीलाल चौधरी, सचिव प्रह्लाद चौधरी, कोषाध्यक्ष निहाल सिंह चौधरी सहित पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों सहित नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉक्टर जल सिंह, उपाध्यक्ष लल्लूराम पटेल, शिब्बाराम चौधरी, महामंत्री गेनंदाराम, कोषाध्यक्ष बाबूलाल, सचिव कमल भादवा मौजूद रहे। पूर्व सचिव प्रह्लाद चौधरी द्वारा कार्यकारिणी के समस्त कागजात एवं अधिकार पत्र नवीन कार्यकारिणी को सौंपे गए। कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का विवरण सौंपा गया। कार्य ग्रहण के समय पूर्व अध्यक्ष बद्री प्रसाद, मोरध्वज चौधरी पूर्व सचिव बनी लाल, रूप सिंह पूनिया सहित मदन, विजय पाल, चेतराम चौधरी, रामवीर, फूलसिंह, लेखराम चौधरी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...