पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिफाल्टरों पर होगी कार्रवाई : को. बैंक

डिफाल्टरों पर होगी कार्रवाई : को. बैंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेती विकास बैंक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रिजनल अधिकारी व अन्य।

भास्कर संवाददाता|लहरागागा

पटियाला मंडल रीजनल अधिकारी रजनीश बांसल ने खेती विकास बैंक लहरागागा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बैंक के डिफाल्टर जो सब कुछ होते हुए भी बैंक कर्जा वापस नहीं करते, उनसे कर्जा वसूलने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि डिफाल्टरों से वसूली गई कर्जा राशि दोबारा से जरूरतमंद किसानों-मजदूरों को मुहैया करवाई जा सके। इस मौके पर असिस्टेंट जनरल मैनेजर संगरूर वीर इंदर सिंह व बैंक मैनेजर सुरिंदर गर्ग ने बताया कि पीएडीबी लहरागागा में अब तक पांच गिरफ्तारियां हुई हैं, जिन्होंने बैंक में पूरी राशि अदा की है। उन्होंने बताया कि दीवान सिंह निवासी भुल्लण ने अपने परिवार के नाम पर 20 लाख रुपए का कर्ज लिया था, जो अब 27.63 लाख रुपए बकाया है। दीवान सिंह को गिरफ्तार कर सहायक रजिस्ट्रार सरकारी सेवाएं मूनक की अदालत में पेश किया गया था। अदालत की ओर से उसे 9 दिनों के लिए जेल में भेजने के आदेश दिए गए हैं। इस मौके पर भुपिंदर कुमार, रिशीपाल बांसल, रजनीश कुमार, रोहित गर्ग, जरनैल सिंह, राजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

कर्जमाफी तक बैंक नोटिस न दंे : भाकियू

सुनाम में भाकियू की बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता।

सुनाम |भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) की ओर से 28 मई को डीआर कार्यालय के समक्ष दिए जाने वाले धरने की तैयारियां जोरों से चल रही है। यूनियन के जिला नेता सुखपाल सिंह ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा माफ करने का वायदा किया था, परंतु कर्जामाफ करने की बजाय किसानों को बैंकों के जरिए जलील किया जा रहा है। किसानों को गिरफ्तारी के नोटिस भेजे जा रहे है, जिस कारण पंजाब में किसान मजदूर खुदकुशियों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। किसानों को सुविधाएं देने की बजाए सरकार हर रोज नए फरमान जारी कर रही है। उन्होंने मांग की कि जब तक किसानों का कर्जामाफ नहीं किया जाता किसानों को नोटिस भेजने बंद किए जाए, जब से पंजाब सरकार सत्ता में आई है उस दिन से ब्याज बंद किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक किसानों का पूरा कर्जा माफ नहीं करती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। आने वाले दिनों में निबेड़ा करो संघर्ष शुरू किया जाएगा। इस मौके पर रामपाल, जोगिंदर सिंह, काका सिंह, हमरमेश सिंह,मंगल सिंह आदि उपस्थित थे। (अशोक/टिंका)

खबरें और भी हैं...