पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 को वनपाल पंजाब कार्यालय पर धरना देंगे वर्कर्स : बलवीर

4 को वनपाल पंजाब कार्यालय पर धरना देंगे वर्कर्स : बलवीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहरागागा |जंगलात वर्कर यूनियन की बैैठक राज्य प्रधान बलवीर सिंह मंडोली की प्रधानगी में हुई। बलवीर सिंह ने कहा कि वर्करों की मांगों को लेकर यूनियन की वन रेंज अधिकारी के साथ बैठक हुई है। इस दौरान मांग की गई कि वर्करों का रूका वेतन जारी किया जाए, सीनियरता सूची 31 मार्च 2018 तक मुकम्मल कर यूनियन को दी जाए, मनरेगा स्कीम के तहत विभाग में काम बंद करवाया जाए, नाजायज छंटनी बंद की जाए। उन्होंने कहा कि वन रेंज अधिकारी हरीश कुमार ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मजदूर मुलाजिम नीतियों के विरोध में 4 जून को मुख्य वन पाल पंजाब कार्यालय के समक्ष राज्य स्तरीय धरना दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...