अध्यापक वर्ग को ट्रेनिंग देना समय की मुख्य जरूरत : वर्षा
लहरागागा |डॉ. देव राज डीएवी स्कूल में अध्यापकों की बैठक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की सब्जेक्ट एक्सपर्ट वर्षा मंगू की अगुवाई में हुई। इसमें वर्षा मंगू ने कहा कि आज के समय में अध्यापक वर्ग को समय-समय पर ट्रेनिंग देना समय की मुख्य जरूरत है, ताकि शिक्षा के बुनियादी ढांचे में हो रही तब्दीलियों से जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि सिलेबस में नई-नई तब्दीलियां हो रही है। इन तबदीलियों को छात्र वर्ग में तभी लागू कर सकेगा। जब अध्यापक वर्ग खुद जागरूक होगा। उन्होंने क्लास रूम में क्लास को कंट्रोल करने व प्रैक्टिकल लर्निंग की जानकारी भी दी। इस मौके पर स्कूल प्रधान उर्मिला, एमडी प्रवीन खोखर, प्रिंसिपल विपिन ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा भेजे स्पेशल ट्रेनर वर्षा मंगू का धन्यवाद किया।