पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस राज में मंडियों में किसानों को परेशानी नहीं आई : टीटू

कांग्रेस राज में मंडियों में किसानों को परेशानी नहीं आई : टीटू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमरजीत सिंह टीटू।

खरीद
लहरागागा| कांग्रेसी नेता व संगरूर व्यापार मंडल के प्रधान अमरजीत सिंह टीटू ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने पंजाब के लोगों के साथ जो वायदे किए थे। उनमें से काफी वायदे पूरे किए जा चुके है। किसानों के कर्ज माफी के वायदे की चौथी किश्त भी जारी की जा चुकी है। जिससे किसान खुदकुशियों पर रोक लगेगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमरजीत टीटू ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान कभी भी मंडियों में किसानों को परेशानी नहीं आई है। इस बार भी गेहूं की खरीद व अदायगी तय सीमा के बीच हो जाएगी। इस मौके पर सतनाम सिंह, विस्की गर्ग, राजू गुप्ता, दीपू गर्ग, पवन शर्मा, नवीन आदि उपस्थित थे। (वरिंदर)

कांग्रेसी नेता और संगरूर व्यापार मंडल के प्रधान अमरजीत सिंह ने गेहूं की आवक पर किसानों को दी जानकारी
विधायक सुरजीत ने गेहूं की खरीद शुरू करवाई
अमरगढ़| क्षेत्र विधायक सुरजीत धीमान ने अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू करवा खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। सुरजीत धीमान ने कहा कि मंडी में किसानों, आढ़तियों व मजदूरों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सभी अधिकारियों को आदेश दिये गए है कि वह गेहूं की तुरंत खरीद करवाएं। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की वह मंडियों में सूखा गेहूं ही लेकर आए ताकि उन्हें किसी भी तरह की समस्या न आए। इस मौके पर राहुल सिंगला, रजिंदर टीना, सवरनजीत सिंह, परमजीत सिंह, हरसंगत सिंह, बलदेव कृष्ण गोयल, चीनू कौशल, दर्शन कुमार आदि उपस्थित थे। (दुगल)

मंडी मंे सूखा व साफ गेहूं लाए किसान : एसडीएम
मालेरकोटला| अनाज मंडी में एसडीएम प्रीती यादव ने गेहूं खरीद प्रबंधों का उद्घाटन करने के बाद कहा कि खरीद के सारे प्रबंध कर लिए गए है। सरकार द्वारा गेहूं की नमी 12 प्रतिशत तय की गई है। इससे ज्यादा नमी होने पर किसानों को इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को गेहूं बेचते समय किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह मंडी में सूखा और साफ गेहूं ही लेकर आए ताकि उन्हें किसी भी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े। इस मौके पर सुरिंदर कुमार, महिंदर सिंह, विनोद जैन, चौधरी शबीर अब्दाली, चरनजीत सिंह आदि उपस्थित थे। (शरीफ जमाली)

खबरें और भी हैं...